पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
13-Feb-2022 03:05 PM
PATNA : निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने आज उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 24 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आरजेडी ने आज 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है। हालांकि 3 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा आरजेडी ने नहीं की है। आखिरकार ये तीन सीट राजद ने किसके लिए रखी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ये सीटें पूर्णिया, नवादा और समस्तीपुर है। जिसकी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है।
गौरतलब है कि हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी जिसमें कई फैसले लिए गए थे। इसके साथ ही लालू यादव की मौजूदगी से साफ हो गया था कि राष्ट्रीय जनता दल 13 फरवरी को सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा। खुद लालू यादव ने कहा था कि 13 फरवरी को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी और हुआ भी वही। आज उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गयी।
बता दें कि दो दिन पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में विधान परिषद् के लिए उम्मीदवार की घोषणा थी। लालू यादव ने राजद विधायक अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह उर्फ़ मास्टर कार्तिक सिंह को एमएलसी उम्मीदवार बनाया गया है।
पटना सीट पर MLC के लिए रीतलाल यादव के भाई और अनंत सिंह के खासम खास कार्तिकेय कुमार की दावेदारी चल रही थी लेकिन इस दावेदारी में अनंत सिंह ने बाजी मार ली और उनके खासम खास कार्तिकेय कुमार का टिकट फाइनल हो गया। आज 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा गयी। लेकिन अभी भी 3 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है। पूर्णिया, नवादा और समस्तीपुर को छोड़ सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है। अब इन तीनों सीटों को राजद ने किसके लिए रखी है यह तो पार्टी ही बताएगी।
पटना- कार्तिकेय कुमार
भोजपुर, बक्सर अनिल सम्राट
गया- रिकू यादव
नालंदा-वीरमनी कुमार उर्फ बीरन यादव
रोहतास(कैमूर)-कृष्ण सिंह
औरंगाबाद- अनुज सिंह
सारण (छपरा) सुधांसु रंजन पांडेय
सीवान- विनोद जायसवाल
दरभंगा- उदय शंकर यादव
पूर्वी चंपारण- राजेश कुमार रौशन उर्फ बबलू देव
पश्चिम चंपारण- सौरव कुमार
मुजफ्फरपुर- शंभू सिंह
वैशाली (हाजीपुर) सुबोध राय
सीतामढ़ी- कब्बू खिरहर
मुंगेर, जमुई, लखीसराय- अजय सिंह
कटिहार- कुंदन कुमार
सहरसा, मधेपुरा- डॉ. अजय सिंह
मधुबनी- मेराज आलम
गोपालगंज- दिलीप सिंह
बेगूसराय, खगड़िया- मनोहर यादव
भागलपुर, सीपीआई- संजय यादव