Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
15-Feb-2024 07:26 PM
By SONU
NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां वार्ड पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर वार्ड 17 के वार्ड पार्षद का भाई है। जो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल युवक की पहचान नगर परिषद नवादा के वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद पवन कुमार का छोटे भाई मदन पंडित के रूप में हुई है। वार्ड पार्षद पवन कुमार ने बताया कि उनके भाई मदन पंडित बहन को स्टेशन पहुंचाने के लिए बाइक से जा रहे थे तभी बीच रास्ते में मोहल्ले का एक युवक खड़ा था। जिसे बीच रास्ते हटने को बाइक सवार ने कहा।
उस वक्त मोहल्ले के युवक के पास धारदार हथियार था। रोड पर हटने की बात सुनकर वह गुस्सा हो गया। रोड से हटने की बात उसे नागवार गुजरा और धारदार हथियार बाइक सवार के गर्दन पर मार डाली। जिससे बाइक सवार घायल होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।