ब्रेकिंग न्यूज़

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार

भूमिहार फैक्टर से परेशान BJP पर अब इस फ्रंट ने बढ़ाया दबाव, 8 मई को पटना में होगा सम्मेलन

13-Apr-2022 05:03 PM

PATNA : पहले विधान परिषद चुनाव और उसके बाद बोचहां विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी भूमिहार वोटर्स को लेकर खासा परेशान रहे। उपचुनाव में भूमिहार फैक्टर को सियासी नजरिए से देखा जा रहा है। 


भूमिहार वोटरों के बारे में यह कहा जा रहा है कि अब बीजेपी से इनकी नाराजगी खुलकर सामने आ गई है और धीरे-धीरे यह तेजस्वी यादव यानी आरजेडी की तरफ रुख करने लगे हैं। बिहार में पैदा हुई राजनीतिक बदलाव की बयार के बीच भूमिहार समाज से आने वाले नेताओं के फ्रंट ने भी दबाव बढ़ा दिया है। इस फ्रंट में आगामी 8 मई को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रतिनिधि सम्मेलन करने का एलान किया है। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट को तरफ से इसका आयोजन किया जाएगा।


इस सम्मेलन में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 23 अप्रैल से फ्रंट की तरफ से संवाद यात्रा शुरू की जाएगी। भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की राज्य कोर कमेटी की बैठक बुधवार को फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री वीणा शाही के पाटलिपुत्र स्थित आवास पर हुई।  बैठक की अध्यक्षता फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने किया।


बैठक में आगामी 8 मई को फ्रंट का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन आहुत करने का फैसला लिया गया। प्रतिनिधि सम्मेलन की सफलता के लिए आगामी 23 अप्रैल से 7 मई तक राज्य के 38 जिलों में भूमिहार समाज के बीच संवाद स्थापित करने का भी कार्यक्रम तय किया गया है। 


बैठक में समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। फ्रंट से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, समाज के गरीब मेधावी छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था तय करने, गरीब परिवार के लोगों को शादी - विवाह करने में मदद करने पर भी सहमति बनी।


फ्रंट के नेताओं ने एलान कर दिया की जो हमें सम्मान देगा हम उसका साथ देंगे इस स्टैंड पर आगे भी सफलतापूर्वक काम किया जाएगा। बैठक में फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, विधायक नीतू सिंह,पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा,धर्मवीर शुक्ला, अरुण कुमार सिंह, पीएन सिंह आजाद, डॉ श्याम नंदन शर्मा ,अशोक सिंह, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीति प्रिया,लक्ष्मी नारायण सिंह,शिशिर कौंडिलय,यज्ञ नारायण तिवारी मौजूद रहे।