ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / भूमि विवाद में किसान की निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भूमि विवाद में किसान की निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

22-Jul-2022 02:07 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां भूमि विवाद में कुदाल से काट कर एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गयी है। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। 


सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले के बतवा गांव का है जहां भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को एक किसान की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान उसी गांव के विलास पाल के रूप में हुई हैं।


बताया जाता है कि मृतक के 10 कट्ठा जमीन पर सगुनी पाल ने कब्जा कर रखा हैं। शुक्रवार की सुबह विलास पाल जब अपने जमीन पर कब्जा करने के लिए गया था तब रघुनी पाल, सगुनी पाल, विक्रम पाल सहित 8 से 10 लोगों ने लाठी डंडा और कुदाल लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पहले तो विलास पाल के साथ मारपीट की गयी फिर मामला इतना बढ़ गया कि विलास की जान ले ली। 


कुदाल से काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार दल बाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां घायल को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव आक्रोश व्याप्त हैं। 


मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। गांव में तनाव का माहौल है जिसे देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।