पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
06-Dec-2023 07:21 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान की गयी फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। वही मारपीट में दो व्यक्ति भी घायल हो गया है। सभी घायल को इलाज के लिए राघोपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।
गोली लगने से घायल लोगों को पटना रेफर किया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि शौचालय जाने के रास्ते को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी।
वही गोली लगने से दो लोग घायल हो गये। एक के पेट में गोली लगी है तो दूसरे के हाथ में गोली लगी है। गोली लगने से घायल दोनों की पहचान रामजी राय के बेटे रमेश राय और दिनेश राय के रूप में हुई है। वही गोली मारने वाले आरोपी की पहचान लखन राय के पुत्र अरविंद राय रूप में हुई है। राघोपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। जमीन के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।