मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-May-2023 10:08 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। महज जमीन के टूकड़े के लिए दो पक्षों के बीच खूनी भिडंत हो गयी। इस दौरान वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना रोसड़ा थाना इलाके के भिरहा गांव की है। जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय बुजुर्ग उपेंद्र राम को पीट पीटकर मार डाला।
मृतक भिरहा वार्ड 12 के सदस्य भी थे। बताया जाता है कि उनकी हत्या भाई बालेश्वर राम और भतीजों ने मिलकर कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि जमीन के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई।
दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों तरफ से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उपेंद्र राम पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से सभी को डीएमसीएच रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।