मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
15-Jul-2022 09:11 PM
KATIHAR: कटिहार में 80 साल के बुजुर्ग की हत्या जमीन के लिए कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
महज जमीन के एक टुकड़े को लेकर वृद्ध को भाला घोंपकर मार डाला गया। मृतक की पहचान कैलाश राम चौधरी के रुप में हुई है। मृतक अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा गांव का रहने वाला था। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने कुल आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।