ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, 10 लोग गंभीर रूप से घायल, 3 की हालत चिंतानजक

08-Feb-2021 08:58 PM

By JITENDRA


BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठियां और तलवार भांजी गई। हमले में कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 3 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना लोहियानगर ओपी क्षेत्र के पनहास गांव की है। घायलों में मनोज कुमार सिंह, डब्लू सिंह, मंटून सिंह शामिल हैं।

घायल संतोष ने बताया कि बीते 30 वर्षों से 18 कट्ठा, 7 धूर जमीन को लेकर परिवार के लोगों के बीच ही विवाद चल रहा था। जिसे लेकर मारपीट शुरू हुई और विरोध करने पर लाठी डंडे और तलवार से हमला बोला गया। इसे लेकर कई बार पहले भी पंचायत भी हुई लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की इस घटना में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। 


लोहिया नगर  थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर सोमवार को आपस में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के मनोज सिंह ने दस लोगों को आरोपी बनाया तो दूसरे पक्ष के मंटून सिंह ने 6 लोगों को आरोपित किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।