ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा Bihar Teacher Vacancy : बिहार में 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; लालू -राबड़ी शासनकाल पर भी साधा निशाना

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक पक्ष से तीन लोग गंभीर

15-Jun-2024 02:52 PM

By First Bihar

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


जबकि एक युवक का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। जख्मी लोगों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी स्वर्गीय गुलाब बास्फोर के बेटा दिनेश बास्फोर सुरजबली बास्फोर और राजबली बास्फोर शामिल है। इस घटना के संदर्भ में बताया जाता है, कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी जख्मी दिनेश बास्फोर और उसके पाटीदारों के बीच पूर्व से जमीन के विवाद चल रहा था। इसी बीच जमीनी विवाद आज खूनी संघर्ष का रूप ले ली और दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में एक पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए। 


वहीं, इस घटना के सन्दर्भ में जख्मी लोगों ने बताया कि आरोपियों द्वारा हमेशा ही हम लोगों के जमीन पर अपना अधिकार जमाना चाह रहे हैं। जमीन पर कब्जा कर हम लोगों को मार कर भगाना चाहते है। जिसका विरोध करने पर आरोपियों द्वारा हमेशा मारपीट की जाती है। कई बार स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई। आरोपियों द्वारा आज फिर हम लोग के जमीन पर पहुंचकर मारपीट किया और आधा हिस्सा की मांग कर रहे हैं, जबकि पूर्व में ही बटवारा हो चुका है और उनका हिस्सा उन्हें दे दिया गया है। हम लोगों के हिस्से में वह अपना हिस्सा लेना चाह रहा है। 


उधर, इस घटना में जख्मी सूरज बली और राज बली की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया की़ि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है कुछ लोग जख्मी है। जिनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।