BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
19-Jan-2024 03:05 PM
By First Bihar
GAYA : बिहार के गया में भूमि विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। घटना के बाद अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसे आधार बना मुफस्सिल थाना की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों को चिन्हित करने की कोशिश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सुरहरी गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। इसको लेकर एक पक्ष के लोग दर्जन भर की संख्या में आपराधिक तत्वों को लेकर गांव पहुंच गए और जमीन पर कब्जा करना शुरु किया।जिसके बाद दूसरे पक्ष के द्वारा जब इसका विरोध किया गया, तो उनपर गोलियां चलाई गई। जिसका सीसीटीवी फूटेज भी सामने आ गया है।
वहीं, गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग करने वाले में से कईयों ने अपना चेहरा मफलर या अन्य कपड़ा से ढ़क रखा था। गांव में विवादित जमीन से लेकर काफी दूर तक ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज गूंंजती रही, जिससे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया।
बताया जा रहा है कि, इस घटना में फरहान उर्फ जुहैब नामक युवक को पेट में गोली लगी थी। घायल का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि - फायरिंग की घटना हुई है। एक को गोली लगी है। बीते गुरुवार का यह मामला है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। जल्द ही फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।