ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / भू-माफिया सत्यनारायण सिंह पर शिकंजा, पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

भू-माफिया सत्यनारायण सिंह पर शिकंजा, पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार

18-Feb-2020 10:44 AM

PATNA : पटना के बड़े भू-माफिया सत्यनारायण सिंह पर पुलिस ने नकेल कस दिया है। राजीव नगर थाना की पुलिस ने सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार किया है. सत्य नारायण सिंह राजीव नगर इलाके का चर्चित भू माफिया है। सत्यनारायण सिंह की गिरफ्तारी एक पुराने अपराधिक मामले में की गई है। 


भू माफिया सत्यनारायण सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है, लेकिन अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए सत्यनारायण सिंह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था। बताया जा रहा है कि राजीव नगर थाने ने बीती रात उसकी गिरफ्तारी की है। खबरों के मुताबिक अभी भी सत्यनारायण सिंह अपने रसूख का इस्तेमाल कर पुलिस की गिरफ्त से बच निकलने का भरसक प्रयास कर रहा है। 


पटना के राजीव नगर इलाके में भू माफिया सत्यनारायण सिंह का दबदबा सालों से रहा है। इस इलाके में जमीन की खरीद बिक्री करने वालों के ऊपर सत्यनारायण सिंह कई तरह का दबाव बनाते रहा है। राजीव नगर थाना इलाके में कई बार जमीन को लेकर सत्यनारायण सिंह दूसरे लोगों से भिड़ चुका है। साल 2017 में सत्यनारायण सिंह के बेटे सुनील सिंह को आपसी विवाद में गोली भी लगी थी।