विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
22-May-2023 12:30 PM
By First Bihar
PATNA: कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर कवायद तेज कर दी है। सिद्धारमैया सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद नीतीश दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं, जहां वे विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बिहार में विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं। नीतीश की इस मुहिम पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि नीतीश देशभर के भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उसमें वे सफल नहीं होंगे।
नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश कुमार देशभर के भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। अपने-अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सारे भ्रष्टाचारियों का जुटान होने वाला है। उन्हें डर है कि साल 2024 में अगर नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बन गए तो जो आज बेल पर बाहर हैं, जेल में चले जाएंगे। विपक्ष के कुछ नेता जेल में हैं और कुछ बेल पर है, ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बन गए तो उनकी दाल नहीं गल सकेगी।
बीजेपी विधायक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया समेत अनके करीबी लोग भ्रष्टाचार के मामले में आज जेल में बंद हैं। बेल की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें बेल भी नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी बेल पर हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफास हो रहा है तो उन्हें बेचैनी हो रही है। जेल में बंद और बेल पर बाहर आए भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पहले भी कई नेताओं ने विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। कहीं भी एक राज्य में अगर विपक्ष की जीत हो जाती है तो ये लोग अपनी मुहिम चलाते हैं। एक भी जीत मिलती है तो उनके बीच उम्मीद जग जाती है लेकिन इसका कोई फायदा उन्हें नहीं मिलता है। नीतीश कुमार भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने की लाख कोशिश कर लें लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिलने वाली है।