ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Home / news / बीजेपी का मिशन हैदराबाद शुरू, ओवैसी परिवार को आउट करने की तैयारी

बीजेपी का मिशन हैदराबाद शुरू, ओवैसी परिवार को आउट करने की तैयारी

11-Aug-2019 04:48 PM

By 2

DESK : सियासत से लेकर सरकार तक में हर दिन एजेंडा सेट कर उस पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने अब मिशन हैदराबाद की शुरुआत कर दी है। बीजेपी ने हैदराबाद लोकसभा सीट पर पिछले तीन दशकों से कब्जा जमाए बैठे ओवैसी परिवार को बेदखल करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। दरअसल बीजेपी हैदराबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 5 लाख नए सदस्य बनाने जा रही है। पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर हैदराबाद लोकसभा सीट के अंदर यह लक्ष्य निर्धारित किया है। बीजेपी का मकसद 5 लाख नए सदस्य बनाकर इस सीट पर नए वोटरों को अपने साथ जोड़ने का है। आगामी 20 अगस्त तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में बीजेपी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी और पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को भी उतार दिया है। मकसद साफ है, 1984 के बाद इस सीट पर ओवैसी परिवार के कब्जे को कैसे तोड़ा जाए। आगामी लोकसभा चुनाव में अभी 5 साल का वक्त है लेकिन बीजेपी अभी से ही मिशन हैदराबाद में जुट गई है।