ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को सता रही युवाओं की चिंता, कही ये...

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को सता रही युवाओं की चिंता, कही ये बड़ी बात

23-Feb-2021 01:07 PM

DESK : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं पर आज कल वो काजल राघवानी के साथ हो रही खटपट को लेकर सुर्खियों में थे. अब खेसारी लाल यादव को युवाओं के भविष्य की चिंता सताने लगी है.


दरअसल, एक्टर को अब स्टूडेंट्स के भविष्य कि चिंता सता रही है और इसी परेशानी की वजह से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ट्वीट भी किया है. खेसारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'जहां एक ओर युवा बेरोजगारी से परेशान है, वहीं दूसरी ओर पर्चा लीक से विद्यार्थियों का भारी नुकसान हो रहा है! देश के वर्तमान और भविष्य को हम ऐसे उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते! सरकार से गुजारिश है कि शिक्षा व्यवस्था और रोजगार सृजन के प्रति ध्यान दें! ध्यान दीं मालिक, जिंदगी क बात बा!' 


खेसारी के इस ट्वीट के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई. एक्टर का यह ट्वीट देख जनता काफी खुश है. कई लोगों ने खेसारी के ट्वीट पर कमेंट कर उनकी तारीफ भी की. ज्यादातर यूजर्स ने उनके इस ट्वीट का समर्थन किया और इसे री-ट्वीट भी किया. खेसारी के इस पोस्ट को पांच हजार से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया है, जबकि 17 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.


वहीं कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो डाला था. इस वीडियो में खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर आरोप लगाया था कि सब उनके पीछे पड़े हुए हैं और उन्हें दूसरा सुशांत बनाना चाहते हैं. खेसारी लाल ने इस वीडियो के जरिए कहा था कि कुछ लोग उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहे हैं, लेकिन जनता का प्यार उन्हें कभी हारने नहीं देगा.