ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / नौकरी के नाम पर गेस्ट हाउस में युवती के साथ गैंगरेप, रेलवे अधिकारी...

नौकरी के नाम पर गेस्ट हाउस में युवती के साथ गैंगरेप, रेलवे अधिकारी और उसके दोस्त ने घटना को दिया अंजाम

27-Sep-2020 08:31 AM

BHOPAL: नौकरी दिलाने के नाम पर रेलवे के एक अधिकारी ने युवती को बुलाया और भोपाल स्टेशन पर रेलवे के गेस्ट हाउस में अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया. यह घटना भोपाल स्टेशन की है. 

फेसबुक से हुई थी दोस्ती

घटना के बारे पुलिस ने बताया कि लड़की उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की रहने वाली है. रेलवे में अधिकारी राजेश तिवारी ने फेसबुक के जरिए युवती के साथ संपर्क में आया. जब दोनों में बातचीत होने लगी तो फिर उसने नौकरी देने के नाम पर राजेश तिवारी ने भोपाल बुलाया और कहा कि यहां पर तुम्हारी नौकरी लगा देंगे. जब लड़की भोपाल स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी राजेश ने रेलवे के वीआईपी गेस्ट हाउस में ले गया और अपने दोस्त को भी बुला लिया. युवती को खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दोनों ने गैंगेरप किया. 

एक आरोपी गिरफ्तार

किसी तरह से युवती दोनों के चुंगल से निकलकर जीआरपी थाना पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रेलवे के अधिकारी राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन उसका दोस्त फरार है. पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 1 के वीआईपी रेस्ट रूम सील कर दिया है. कमरे के अंदर से शराब की खाली बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है.