बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति
01-Sep-2020 12:03 PM
BHOPAL: महिला एंकर इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई और वह प्रेम जाल में डॉक्टर को फंसाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी. यही नहीं चैनल के संपादक ने कहा कि ब्लैकमेल कर पैसा लाओगी तो तुमको प्रमोशन के साथ-साथ अवार्ड भी मिलेगा. जिसके बाद वह ब्लैकमेल करने की मिशन में लग गई. पैसा के लिए वह अपने टीम के साथ डॉक्टर के पास पहुंच गई. लेकिन पुलिस ने टीम के कई सदस्यों को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. यह हनीट्रैप का मामला भोपाल का है.
मांगी रही थी 50 लाख रुपए
हमीदिया हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी को हनी ट्रैप में महिला एंकर कम रिपोर्टर फंसा रही थी. उसने पहले तो अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर क्लीनिकल सलाह लेने के बहाने उनके सरकारी मकान पर पहुंच गई. उसके साथ में चैनल के संपादक, कैमरा मैन अन्य सहयोगी को भी ले गई. एंकर अंदर चली गई और बाकी लोग बाहर में थे. अंदर जाकर महिला एंकर ब्लैकमेल करने लगी. इस दौरान उसके सहयोगी भी अंदर चले गए. सभी 50 लाख की बात कर रहे थे, लेकिन फाइनल 5 लाख रुपए पर हुआ. इस दौरान डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी.
संपादक समेत कई गिरफ्तार
एएसपी ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने चैनल के संपादक बना लाल, उनके सहयोगी अवधेश, कैमरामैन तपन, महिला रिपोर्टर और महिला एंकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. सभी को घर में जबरन घुसने, ब्लैकमेलिंग, अगवा करने, बलवा करने और आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया है. चैनल का संपादक और सहयोगी अवधेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाकी की तलाश जारी है. खुद को फंसता देख महिला एंकर ने डॉक्टर पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है.
प्रमोशन और अवार्ड का मिला था लालच
महिला एंकर ने पुलिस ने बताया कि वह अपने संपादक के कहने पर ऐसा कर रही थी. उसने कहा था कि ये काम करने के बाद उसे पत्रकारिता का अवॉर्ड मिलेगा. इसके साथ ही उसका वेतन बढ़ा दिया जाएगा. वह हाथ में आई चोट के नाम पर डॉक्टर से मिली और उसके साथ प्रेम प्रसंग चलाने का नाटक करने लगी. बता दें कि मीडिया के जरिए भोपाल में हनीट्रैप करना कोई नई बात नहीं है. इसके पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.