अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Nov-2021 01:06 PM
KAIMUR: बिहार में शराबंदी कानून को और सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस तत्पर है। यही कारण है कि शराब से संबंधित सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आती नजर आ रही है। शुक्रवार को पटना के राजा बाजार इलाका स्थित एक होटल में शराब पार्टी किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और मौके पर पहुंचकर दस युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वही आज कैमूर में झाड़फूंक के दौरान एक ओझा द्वारा घर वालों से भूत भगाने के नाम शराब मंगवायी गयी थी। इस बात की सूचना गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को दे दी। फिर क्या था शराब की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में मौजूद लोगों को पकड़ लिया हालांकि इस दौरान ओझा पुलिस को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गया। घर से पकड़े गये लोगों को पुलिस अपने साथ लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के कर्मा गांव की बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि भरत बींद की पत्नी का पिछले छह महीने से तबीयत खराब चल रही थी। इलाज कराने के बावजूद उनके हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा था। तभी एक व्यक्ति ने सलाह दिया कि दवा के साथ झाड़फूंक भी कराने की सलाह दी। पत्नी की तबीयत और बिगड़ता देख पति भरत बींद परेशान रहने लगा उसने युवक की बात मान ली और झाड़फूंक कराने का फैसला लिया।
जिसके बाद एक ओझा को उसने अपने घर पर बुलाया जिसके बाद ओझा ने पूजा के नाम पर कई सामग्रियां उससे मंगवाई। इसके बाद उसने कहा कि सब सामान तो आ गया है लेकिन दारू नहीं आया है। जब तक दारू नहीं मिलेगा भूत कैसे भागेगा। बिना दारू के भूत भगाना संभव नहीं है। और जब तक भूत नहीं भागेगा उसकी बीवी ठीक नहीं होगी।
ऐसा सुनते ही भरत बींद सात पैकेट शराब भी लेकर घर पर पहुंच गया और उसे ओझा के हवाले किया। लेकिन तभी किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए भरत बींद के घर पर छापेमारी की। इस दौरान ओझा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। हालांकि घर के अन्य सदस्यों को पुलिस ने पकड़ लिया और उन्हें लेकर थाने पहुंची है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।