मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Jul-2022 10:25 PM
DESK : बॉलीवुड से जुड़ी ताजा खबर सामने आ रही है, गायक भूपेंद्र सिंह का निधन हो गया है। भूपेंद्र सिंह 82 साल के थे। उनके निधन के बारे में भूपेंद्र सिंह की पत्नी मिताली सिंह ने खुद जानकारी दी है। भूपेंद्र सिंह की तबीयत पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थी और उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
गायक भूपेंद्र सिंह का जन्म अमृतसर में 6 फरवरी 1940 को हुआ था। भूपेंद्र ने संगीत की तालीम अपने पिता नत्था सिंह से ली। वह बचपन से ही गिटार बजाने का हुनर रखते थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाई और देश के मशहूर गायक बन गए और उनके नाम कई हिट गाने हैं।
भूपेंद्र सिंह ने जो गाने गाए गए उससे गजलों ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई। भूपेंद्र सिंह की पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। वह अपनी पत्नी मिताली के साथ कई गजल गा चुके हैं। खबर है की भूपेंद्र सिंह की स्कैनिंग में डॉक्टर ने कोलन कैंसर की आशंका जताई थी, हालांकि अब तक सभी टेस्ट नहीं पूरे हो पाए थे क्योंकि वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस वजह से कैंसर को लेकर उनके सभी टेस्ट नहीं हो पाए।