ब्रेकिंग न्यूज़

मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका

Home / news / भूमि विवाद में हत्या : चाचा ने बेटों के साथ मिलकर भतीजे को...

भूमि विवाद में हत्या : चाचा ने बेटों के साथ मिलकर भतीजे को चाकूओं से गोदा, परिजनों में मातम का माहौल

25-May-2024 08:46 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यहां पटना सिटी के दीदारगंज के कोठिया गांव में चाचा व चचेरे भाइयों ने भूमि विवाद में बेरहमी से 25 वर्षीय युवक नीरज उर्फ रौशन यादव को चाकू से गोद डाला। एक के बाद एक उसपर चाकू से सात वार किए गए। अस्पताल ले जाने के क्रम में जख्मी युवक की मौत हो गई।


वहीं, इस घटना में नीरज के बड़े भाई धमेंद्र कुमार भी मामूली रूप से घायल हो गए। धमेंद्र कुमार के बयान पर दीदारगंज पुलिस ने रवि सहित छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इसके बाद इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया है।  


नीरज के पिता अर्शफी सिंह का उनके भाइयों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर रवि अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार की सुबह अर्शफी सिंह के घर पर गया था। आरोपितों ने बातचीत के लिए नीरज को बाहर बुलाया। सुबह करीब 8.30 बजे नीरज और उसके पाटीदारों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी आरोपितों ने नीरज पर चाकू से हमला कर दिया। आधा दर्जन से ज्यादा हमले के बाद नीरज लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया।


शोरगुल सुनकर नीरज के बड़े भाई धमेंद्र उसे बचाने पहुंचे तो उनपर भी चाकू से वार किया गया। उन्हें चाकू से हल्के जख्म लगे हैं। उधर घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। बाद में परिजन जख्मी नीरज को इलाज के लिए एनएमसीएच ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज के पेट व सीना सहित शरीर के अन्य हिस्से में चाकू लगे हैं।


उधर, शादीशुदा था और माता-पिता, दो भाई और पत्नी के साथ गांव में रहता था। दीदारगंज थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।