मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Nov-2022 05:34 PM
PATNA : बिहार में महागठबंधन कि सरकार और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सवाल उठाना अब उनकरे ही पार्टी के एक कार्यकर्त्ता को काफी महंगा पड़ गया। बता दें कि, यह राजद समर्पित कार्यकर्ता खुद को छोटा लालू यादव बोलता है और राजद सुप्रीमों के आवाज को भी पूरी तरह से कॉपी करता है और हमेशा अपने इसी आदत को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। लेकिन, अब उसको इस बार मिडिया में आकर खुले आम अपनी ही पसंद कि पार्टी पर सवाल उठाना भारी पड़ गया और उसको एक अहोदेदार नेता के झड़प का भी सामना करना पड़ा।
दरअसल, राजद के समर्पित कार्यकर्त्ता छोटे लालू ने बीते कल पर्यटन विभाग के डायरेक्टर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि विभाग के डायरेक्टर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कि बात नहीं सुनते हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल अवार्ड कलाकार को 1 लाख से अधिक कि राशी दी जाती है, लेकिन बिहार में उसको मात्र 30 हजार रुपया दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, यहां अफसरों को शाशन नहीं चलने वाला है।
इसके बाद अब इस मामले में आज इस छोटे लालू को राजद के प्रदेश कार्यलाय में तलब किया गया और वहां राजद के ओहदेदार नेता द्वारा इसकी जमकर क्लास लगाई गई, इतना ही नहीं बोलते बोलते राजद नेता इतनी आवेश में आ गए कि उन्होंने भी अपनी ही पार्टी के बारे में बड़ा बयान दे डाला। जिसके बाद यह यह मामला तेजी से प्रकाश में आने लगा है।
बताया जा रहा है कि, लालू के राजदार भोला यादव इस छोटे लालू पर इतना गुसा हो गए कि उन्होंने आवेश में आकर यह कहा डाला कि 10 सर्कुलर रोड का साया हट जाने के बाद इसी का अस्तित्व नहीं रहता है। जब मेरे जेसे लोगों का कोई अस्तित्व नहीं रहा तो तुम किस खेत के मुली हो। यदि तुम अपना अस्तित्व खत्म करना चाहते हो तो ऐसा करो। इसके आगे भोला यादव ने कहा कि यदि तुमको सरकार के खिलाफ बोलना है तो उसके लिए भी जगह तय है वहां जाकर बोलो। अधिक होशियारी नहीं चलने वाला है। यदि किसी मामले में आग्रह करना है तो शांति से आग्रह करो भाषण मत करो।
इस दौरान राजद समर्पित यह कार्यकर्त्ता बस पूरी बात को सिर्फ सुनता रहा और यही कहता रहा कि कभी भी मेरे द्वारा पार्टी के विरुद्ध कुछ भी नहीं बोला गया है। मेरे द्वारा सिर्फ अफसर कि कार्यशेली को लेकर सवाल उठाया गया है और जबतक मेरा काम नहीं होगा मेरे द्वारा यह होता रहेगा। जिसके बाद उसको कहा गया कि पहले तुम घूम - घूम कर भाषण देना बंद करो।जिसके बाद यह मामला जाकर शांत हुआ।