ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी ज्योति सिंह ने लगाया है...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी ज्योति सिंह ने लगाया है गंभीर आरोप

28-Apr-2022 01:05 PM

ARRAH : भोजपुरी स्टार पवन सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर भोजपुर से सामने आ रही है। आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की तरफ से दायर की गई तलाक की अर्जी पर आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है। पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए आरा फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई है। कोर्ट ने आज सुनवाई की तारीख तय की थी। उनकी पत्नी ज्योति सिंह तो कोर्ट पहुंची लेकिन पवन सिंह इस मामले में आज कोर्ट नहीं पहुंचे हैं।


भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी ज्योति सिंह से की थी। साल 2018 में दोनों की शादी हुई थी लेकिन थोड़े वक्त पहले पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दाखिल की। पवन सिंह की पहली पत्नी की मौत मुंबई में हो चुकी है। इस मामले में पवन सिंह के ऊपर सवाल खड़े हुए थे लेकिन मामला रफा-दफा हो गया बाद में पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की लेकिन अब वह ज्योति सिंह के साथ भी नहीं रहना चाहते हैं।


पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज आरा फैमिली कोर्ट में पहुंची थी लेकिन पवन सिंह के नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी और अब अगली तारीख में पवन सिंह को कोर्ट के अंदर हाजिर होना होगा। ज्योति सिंह पिछले कई महीने से अपने मायके में रह रही हैं। पवन सिंह से उनका कोई लेना देना नहीं है। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया हुआ है। इस मामले को लेकर पवन सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।