ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने जमकर...

भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने जमकर चटकाई लाठियां, बीच में ही रद्द करना पड़ा प्रोग्राम

07-Sep-2023 01:36 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: नालंदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित भोजपुरी सिंगह गुंजन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। अनियंत्रित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस ने कार्यक्रम देखने आए लोगों के ऊपर जमकर लाठियां चटकाई। पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोगों के चोटिल होने की खबर है।


दरअसल, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इस्लामपुर के बीजेपी नेता महेंद्र यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार गुंजन सिंह को स्टेज शो के लिए बुलाया गया था। उद्घाटन के मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह समेत कई नेता पहुंचे थे। 


निर्धारित समय से कार्यक्रम की शुरुआत हो गई थी। शुरुआत में तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन देर रात करीब दो बजे कार्यक्रम देखने पहुंची लोगों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज के बाद कार्यक्रम को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।