दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Feb-2022 07:18 PM
BANKA: बिहार में फूहड़ और अश्लील गानों पर बार-बालाओं का डांस अब आम बात हो गयी है। इसे लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल होता रहता है। आज फिर एक वीडियो इसी तरह से वायरल हो रहा है जो बिहार के बांका जिले के मालडीह पंचायत की है। जहां बुधवार की रात में भागवतचक पीपरा खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के नाम पर अश्लील गाने पर नर्तकियों ने जमकर ठूमक लगाये। रातभर यह कार्यक्रम चलता रहा।
भोजपुरी के फूहड़ गानों पर बंगाल और झारखंड से लाई गयी बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ। जहां पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ आयोजन समिति के सदस्य भी झूमते नजर आएं। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। लोगों की माने तो मॉ काली क्रिक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित किया गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंतराज भी शामिल हुए थे। मंत्री जयंतराज ने इस दौरान विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। जिसके बाद वे वहां से घर के लिए रवाना हो गये। इसी दिन देर शाम तक आयोजन समिति ने रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया जो रातभर चला।
इस रंगारंग कार्यक्रम में बंगाल और झारखंड से बार-बालाओं को डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। वही इस दौरान कुछ नशेड़ियों ने रंग में भंग डाल दिया। भोजपुरी गाने पर नर्तकियों के साथ डांस करने की होड़ में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। स्थिति ऐसी हो गयी कि दो पक्ष ही आपस लड़ बैठे लेकिन किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
पुलिस की माने तो जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी मिली पुलिस की टीम मालडीह पंचायत के लिए रवाना हो गयी लेकिन जैसे ही वहां पहुंची कार्यक्रम बंद हो चुका था। फिलहाल फूंहड़ गाने पर बार बालाओं का अश्लील डांस वायरल हो रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।