ब्रेकिंग न्यूज़

Bhagalpur Shiv Corridor : बिहार का पहला शिव कॉरिडोर बनने का रास्ता साफ, इस जगह जल्द शुरू होगा काम Bihar politics news : जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया बरी, RJD प्रवक्ता बंटू सिंह भी निर्दोष करार दिए गए BPSC teacher recruitment : BPSC को नहीं मिल रही वेकेंसी, बिहार में आरक्षण रोस्टर में फंसी शिक्षकों की बहाली; पढ़िए क्या है पूरा अपडेट husband time sharing : पंचायत का अनोखा फैसला, पति को दो पत्नियों के बीच बंटवारा, इस दिन रहेगी छुट्टी Bihar news : पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT लगातार एक्टिव, ब्रह्मेश्वर मुखिया की बहू ने कहा - 26 तक है इंतजार, उसके बाद होगा... Bihar Police : मारब सिक्सर के 6 गोली..: इसी गाने पर डांस करती दिखीं बिहार की कई महिला जवान, पुलिस कैंप का वीडियो वायरल Patna NEET student case : बिना पर्चे कैसे मिली नींद की गोली, ट्रेन छोड़ स्कॉर्पियो से क्यों पटना आई छात्रा; SIT जांच में नया एंगल; जानिए नीट छात्रा मामले में क्या है नया अपडेट Patna encounter : पटना में लॉरेंस गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; 36 से अधिक केस दर्ज Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड और कोहरे से राहत, अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा साफ मुजफ्फरपुर: मनीष राज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कुख्यात कन्हाई ठाकुर समेत 6 गिरफ्तार

भोजपुरी गीतों के जरीये शराब के खिलाफ अभियान, 'दारु पियबा सब कुछ खत्म हो जाई, अंत समय कुछ काम नहीं आई..

भोजपुरी गीतों के जरीये शराब के खिलाफ अभियान, 'दारु पियबा सब कुछ खत्म हो जाई, अंत समय कुछ काम नहीं आई..

06-Jan-2022 01:37 PM

PURNEA: 'दारु पियबा सब कुछ खत्म हो जाई, अंत समय कुछ काम नहीं आई... भोजपुरी गीतों के माध्यम से बिहार के पूर्व डीजीपी व कथावाचक गुप्तेश्वर पांडेय शराब नहीं पीने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनके इस गाने ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। 


कथावाचक गुप्तेश्वर पांडेय राम कथा से लोगों को शराब के खिलाफ एकजुट करते दिखे। बुधवार को कथा के दौरान पूर्णिया में लोगों को शराब से होने वाले नुकसान को अपने गीतों के जरीये बताया। शराब के खिलाफ गुप्तेश्वर पांडेय ने भोजपुरी गीत गाया जिसे सुनकर लोग भी झूमने लगे। गाने के बोल थे सुन भईया..सुन बाबूजी..अरे दारु पीअवा सबकुछ खत्म हो जायी..अंत समय कुछ काम नहीं आयी...    


पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भोजपुरी गीतों के जरीय लोगों को शराब के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। कथा के दौरान वे कहते है कि शराब बहुत बुरी चीज है। इसे गलती से भी हाथ नहीं लगाने की बात करते है। कहते है यदि शराब पीजिएगा तब सबकुछ खत्म हो जाएगा।  भोजपुरी गाने के माध्यम से शराब से धन संपत्ति के नाश होने की बात कह रहे हैं। वह लोगों को शास्त्रों का हवाला देकर शराब के खिलाफ लोगों को एकजुट कर रहे हैं। 


बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में जहां भी कथा के लिए जाते हैं वहां लोगों को शराब से होने वाली नुकसान के बारे में बताते है। कहते है इसे कभी हाथ नहीं लगाए नहीं तो जिन्दगी बर्बाद हो जाएगी तब अंत समय में कोई काम नहीं आएगा। उन्होंने शराब को मानव जाति के पतन का कारण बताया। शराब पीने से तन,मन और धन सभी का नाश होता है इसलिए इससे जीतनी दूरी बनाए अच्छा होगा। शराब बहुत खराब चीज है। इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की बातों को उपस्थित लोग भी गंभीरता से सुनते नजर आए।