ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

भोजपुरी फिल्म की हीरोइन बनने पटना आई थी लड़की, ऑटो ड्राइवर ने गलत फायदा उठाकर 3 महीने तक किया रेप

16-Mar-2021 10:38 AM

PATNA : पटना में भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर पहुंची उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक लड़की के साथ बहुत बुरा व्यवहार हुआ. पटना आने के बाद उसे फिल्म में काम करने का मौका तो नहीं मिला लेकिन एक ऑटो ड्राइवर के चंगुल में फंसकर वह मुसीबत में पड़ गई. लड़की ने बताया कि ऑटो चालक ने तीने महीने तक उसका रेप किया. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई. ऑटो चालक को जब इसका पता चला तो उसने गर्भपात करा दिया और लड़की का साथ छोड़कर फरार हो गया. लड़की ने मामले की शिकायत फुलवारीशरीफ थाने में की. 


पीड़िता ने बताया कि वह भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए पटना आई थी. काम ढूंढने के चक्‍कर में वह पटना बोचाचक में रहने लगी. इस दौरान आवाजाही के दौरान उसका परिचय बिक्रम के अराप गांव निवासी ऑटो चालक के साथ हुआ. ऑटो चालक ने उसे अपने झांसे में ले लिया. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा. ऑटो ड्राइवर ने उसको शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिया. यह स‍िलसिला तीन महीने तक चलता रहा. 


पीड़िता की शिकायत पर फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आरोपी की तलाश की जा रही है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश कर रही है.