ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / भोजपुरी सिनेमा 'बोध' का मुहूर्त, मनुष्य के बदलते मनोभाव पर केंद्रित है...

भोजपुरी सिनेमा 'बोध' का मुहूर्त, मनुष्य के बदलते मनोभाव पर केंद्रित है फिल्म

20-Jun-2024 03:08 PM

By First Bihar

PATNA: त्रिनेत्र सिनेमैटिक्स प्रा. लि. के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फीचर फिल्म 'बोध' का मुहूर्त 20 जून 2024 (गुरुवार) को पटना में संपन्न हुआ। इस फिल्म के लेखक, निर्माता व निर्देशक प्रशांत रंजन ने इस अवसर पर बताया कि कोरोनाकाल में लगे लॉकडाउन के दौरान हमारे अंदर कई मानसिक परिवर्तन आए। इन्हीं मनोभावों को यह फिल्म रेखांकित करेगी। फिल्म में बिहार के माध्यम वर्ग के शहरी और ग्रामीण जीवन से लेकर उनके खानपान, सामाजिक, पारिवारिक संबंधों को दिखाया जाएगा। यानी पूरी फ़िल्म में बिहार रचा-बसा होगा।


उन्होंने बताया कि 25 जून से अगले 16 दिनों तक इसकी स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग पटना जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। इस फिल्म यूनिट के सभी कलाकार और तकनीशियन बिहार के हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में गरिमा मिश्रा, नीरज कृष्ण, अभिषेक तिवारी, सचिन, शुभम, सुभाष, विशाल आदि हैं। सिनेमैटोग्राफर पृथ्वी राज हैं, वहीं लाइट प्रशांत रवि, कॉस्ट्यूम डिजाइन रचना सिंह का है।


बता दें कि कि फिल्म समीक्षक प्रशांत रंजन वर्तमान में सेंसर बोर्ड के सदस्य हैं। फिल्म पर कई पुस्तकें लिख चुके प्रशांत पहली बार फीचर फिल्म का निर्माण और निर्देशन कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले उन्होंने लगभग एक दर्जन से अधिक शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।