ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रानी चटर्जी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, प्रियंका गांधी के...

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री रानी चटर्जी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, प्रियंका गांधी के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया

25-Jan-2022 09:47 PM

DESK: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी ने राजनीति में कदम रखने का फैसला लिया। रानी चटर्जी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। इस बात की जानकारी रानी चटर्जी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। जिसके बाद से लगातार उन्हें फैंस बधाइयां दे रहे हैं। भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी लिखती है कि ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं।’ ये वही नारा है, जिसके सहारे प्रियंका गांधी अपने विरोधियों पर हमला बोल रही हैं।


इस तस्वीर के साथ कैप्शन में रानी चटर्जी ने प्रियंका गांधी को धन्यवाद लिखा है। रानी लिखती हैं कि ‘एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैंने एक नई अध्याय की शुरुआत की है। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर से भी मुलाकात हुई। ’रानी चटर्जी ने जैसे ही तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है तब से लगातार उनके फैंस की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 


बता दें कि भोजपुर फिल्म की एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘ससुरा बड़ा पैसावाला’ से की थी। इस फिल्म में मनोज तिवारी भी हैं। इसके बाद रानी चटर्जी ने कई हिट फिल्में दीं। ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुरैन’, ‘कसम दुर्गा की’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेरी’ जैसी कई फिल्में हैं। रानी चटर्जी जल्द की कई फिल्मों में भी नजर आएंगी। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ रानी चटर्जी ने राजनीति में कदम रखने का फैसला लिया। रानी चटर्जी अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। 


news image


news image


news image

news image


news image


news image