बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Dec-2019 11:21 AM
By Ramesh Rai
SAMSATIPUR: समस्तीपुर से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां दिनदहाड़े भोजपुरी फिल्म के एक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
बताया जाता है कि एक्टर मिथलेश पासवान पूर्णिया के रहने वाले थे औऱ भोजपुरी फिल्म में अभिनय कर चुके हैं. अभी मिथलेश एक दवा कंपनी से जुड़े थे और समस्तीपुर के रेलवे कॉलनी में रहते थे. मंगलवार को मिथलेश अपनी बाइक पर सवार होकर मुफ्फसिल के आधारपर गांव जा रहे थे. तभी सड़क किनारे बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया. जिसके बाद मिथलेश ने अपनी बाइक रोकी और उनसे कुछ देर तक बात की, तभी अपराधियों ने सीने में गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
जिसके बाद उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. हत्या की वजह का अबतक पता नहीं चल सका है.