आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
29-Jan-2020 08:35 PM
PATNA : भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा अस्पताल में भर्ती हो गई हैं. उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने की मिन्नतें मांग रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर जल्दी से ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. मोनालिसा ने भी खुद अपने इंस्टाग्राम से पेशेंट वाली ड्रेस में एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसके बाद फैंस में मायूसी छायी हुई है.
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की जो तस्वीर सामने आई है. उसके बाद से फैंस काफी परेशान दिख रहे हैं. उनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में मोनालिसा अस्पताल की पेशेंट वाली ड्रेस पहन कर हॉस्पिटल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ नजर आ रहा है और उसके पास ही ग्लूकोज की बॉटल और ड्रिप भी लटकती दिख रही है. जिसके कारण मोनालिसा के फैन्स परेशान हो गए हैं.
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल की तस्वीर डालते हुए लिखा कि "मेरी खामोशी बस एक दूसरी तरह की भाषा है." इस कैप्शन को पढ़ने और तस्वीर को देखने के बाद फैन्स को ये समझ में नहीं आ रहा है कि क्या उन्हें कोई चोट लगी है या फिर ये तस्वीर उनके किसी नए शो के शूटिंग सेट से ली गई है. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "तुम जल्दी ठीक हो जाओ मोनालिसा." हालांकि उनके कुछ फैंस शूटिंग की तस्वीर होने की मना रहे हैं. बहरहाल यह देखना होगा कि मोनालिसा ने जो तस्वीर शेयर की है. उसके पीछे की असलियत क्या है.