ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

आरा में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को कुचला, दो युवती समेत 3 की घटनास्थल पर मौत, एक की हालत गंभीर

30-Dec-2023 10:26 PM

By First Bihar

ARRAH: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस वक्त की बड़ी घटना आरा से आ रही है जहां अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। जिसमें 3 की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायल बाइक सवार को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया जबकि ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने में लगी है। 


घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनियां नेशनल हाईवे के हरिगांव बाजार के पास हुई है। जहां धान लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को कुचल दिया। मृतकों की पहचान जगदीशपुर के इसाढी गांव निवासी भृगुनाथ शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र मनीष शर्मा, सहेन्द्र शर्मा की पुत्री आंचल कुमारी , शाहपुर थाना के नवाडीह गांव निवासी प्रवीण शर्मा की बेटी प्रिया शर्मा के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान वकील शर्मा के तौर पर हुई है। घायल वकील शर्मा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफफर कर दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि धान लदा ट्रक आरा से जगदीशपुर जा रहा था। तभी अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और एक मुर्गी फार्म और पान की गुमटी को आग के हवाले कर दिया। वही तीन अन्य दुकानों में भी तोड़फोड़ कर दी। लोगों के हंगामे के कारण यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लोगों को शांत कराने में जुटी है।