ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / भोजपुर पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा लोगों...

भोजपुर पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा लोगों का जनसैलाब

25-Dec-2022 10:58 AM

By RAKESH KUMAR

ARA: नॉर्थ सिक्किम में सेना के ट्रक हादसे में भोजपुर के लाल प्रमोद कुमार सिंह शहीद हो गए थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह उनके पैतृक गांव बामपाली पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया है। मौके पर मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगे के साथ शहीद की शव यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर सेना के कई जवान भी मौजूद रहे।


शहीद प्रमोद सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद को गांव में ही बिहार रेजिमेंट के द्वारा सलामी दी गई। शहीद जवान प्रमोद सिंह उदवंतनगर के वामपाली के रहनेवाले थे। प्रमोद सिंह की शहादत की खबर से पूरे वामपाली गांव में सन्नाटा पसरा है और लोगों में गम का माहौल हैं। फिलहाल शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारयां चल रही हैं।


बता दें कि सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे। शहीद हुए 16 जवानों में बिहार दो जवान शामिल थे। आरा के रहने वाले नायक प्रमोद सिंह और खगड़िया निवासी सूबेदार चंदन कुमार मिश्र इस हादसे में शहीद हो गए थे। दोनों जवानों का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम पटना एयरपोर्ट लाया गया था। जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दोनों जवानों का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास के लिए रवाना कर दिया गया था।