ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bhojpur News: मिठाई खरीदने को लेकर जमकर मारपीट, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पूरा...

Bhojpur News: मिठाई खरीदने को लेकर जमकर मारपीट, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पूरा इलाका, कई लोग घायल

13-Oct-2024 05:22 PM

By RAKESH KUMAR

BHOJPUR: भोजपुर में दुकान पर मिठाई खरीदने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि दो गुट आपस में भिड़ गये और इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। असामाजिक तत्वों ने रोड़बाजी करनी शुरू कर दी। 


दुकानदार के साथ मारपीट कर कई दुकानों को भी निशाना बनाया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों के साथ मारपीट की गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटे आई हैं। वहीं कई दुकान को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की गई। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा को लेकर जहां पूरे जिले में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही थी वहीं पूजा पंडाल पर भी लाखों की संख्या में लोग मां की प्रतिमा को देखने के लिए उमड़े थे। 


दुर्गा पूजा के मौके पर लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में लोग बाजार में निकले थे। उसी क्रम में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया बाजार में दुकान पर मिठाई लेने को लेकर जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


 पीड़ित दुकानदार ने बताया कि विवाद होने के कुछ देर बाद कुछ लड़के गाली देते हुए मोहल्ले में आए थे. इसके बाद कुछ लड़कों को कॉलर पड़कर खींचने लगे और पीटने लगे। वही पीड़ित दुकानदार की माने तो कई दर्जन लड़के एक साथ गुट बनाकर वहां पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और धीरे-धीरे विवाद रण क्षेत्र में तब्दील हो गया।