राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
31-May-2022 02:19 PM
BHOJPUR: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार की है जहां ठेकेदार अपना घर बनवा रहे थे तभी मंगलवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार के पंचना गांव निवासी नमी सिंह के 65 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि ठेकेदारी के अलावे वे गांव में खेती किया करते थे। मंगलवार की सुबह गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास खेत में घर बनवा रहे थे तभी बाइक सवार 3 हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।
आनन-फानन में ठेकेदार वीरेंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजनों ने गांव के ही राकेश सिंह उर्फ मंटी एवं विकास सिंह उर्फ नेपाली पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।