Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
10-Oct-2023 08:27 PM
By First Bihar
BHOJPUR: बिहार में भूमि विवाद का मामला थमने का नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही है जिसे रोक पाने में पुलिस भी असफल साबित हो रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है जहां जमीन के लिए दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। मारपीट और फायरिंग में करीब दर्जनभर लोग घायल हो गये। वही इस दौरान एक अधेड़ को भी सीने में गोली मारी गयी है। जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव की है जहां मंगलवार को जमीन के एक टूकड़े के लिए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये। जिस व्यक्ति को इस दौरान सीने में गोली मारी गयी उसकी पहचान 50 वर्षीय गया नाथ महतो के रूप में हुई है जो वीरपुर गांव निवासी ज्ञानदयाल महतो के पुत्र हैं। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं सभी का इलाज शाहपुर और सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया वही मौके से एक देसी बंदूक और कारतूस भी जब्त किया है।
बताया जाता है कि 55 डिसमिल जमीन को लेकर गया नाथ महतो और गांव के ही शकल दयाल सिंह के बीच 12 साल से विवाद चल रहा था। मंगलवार को जब गया नाथ महतो खेत जोतने गये तब शकल दयाल सिंह अपने भाई और भतीजों को लेकर वहां पहुंच गया। सभी हथियार से लैस थे और इस दौरान गया नाथ महतो की पहले लाठी-डंडे से पिटाई की गयी फिर सीने में गोली मार दी। घायल गया नाथ महतो ने बताया कि जब बेटे और भाई को इसकी जानकारी हुई तो वो उन्हें बचाने पहुंच गये तो उनकी भी पिटाई कर दी गयी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पहले शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।
गया नाथ महतो ने शक्ल दयाल सिंह, उनके भाई सालिक सिंह व दो भतीजे शत्रुध्न कुमार एवं रंजन कुमार पर लाठी-डंडे से हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मारपीट और फायरिंग का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। इस वायरल वीडियो में आरोपित हाथ में एक देसी बंदूक और देसी पिस्टल सरेआम लहराता दिख रहे हैं और कुछ लोग लाठी-डंडा लिये नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।