Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
06-Oct-2024 06:00 PM
By First Bihar
ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने आरा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारी गयी है।
घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल टोला मोहल्ले की है जहां हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद परिजनों और दोस्तों ने आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गये।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के न्यू शीतल टोला मोहल्ला निवासी हृदयानंद ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची युवक की मां को घटनास्थल से एक खोखा मिला जिसे वो अपने साथ सदर अस्पताल ले गयी। जहां पहुंची पुलिस को खोखा सौंपा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।