Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
07-Oct-2024 04:04 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: बालू माफिया को सप्लाई के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हथियार और कारतूस बिहार में लाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी हथियार तस्कर को दबोचा है।
इस बात की जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दी। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से हथियार और जिंदा कारतूस लाकर हथियार तस्कर भोजपुर में बालू माफिया को सप्लाई करने आ रहा है। जिसके बाद भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आरा नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के साथ एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गयी।
छापेमारी के दौरान भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक तस्कर को दबोचा गया। हथियार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतजहा थाना अंतर्गत लल्लू चौहान का बेटा मंजीत चौहान के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में हथियार तस्कर ने बताया कि उसे यह हथियार भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा गांव निवासी कृष्ण मुरारी सिंह के पुत्र दुर्गेश सिंह को सप्लाई करना था। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि तस्कर के पास से 154 जिंदा कारतूस और 2 पिस्टल बरामद किया गया है। इस मामले में ऐसे कई लोगों का नाम सामने आ रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।
बालू माफियाओं को सप्लाई के लिए उत्तरप्रदेश से भारी मात्रा में लाए जा रहें हथियार और कारतूस को तस्कर के साथ भोजपुर पुलिस ने दबोचा@bhojpur_police #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/8FTEGGalw1
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 7, 2024