ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट; जानिए क्या है पूरा मामला

23-Jul-2023 07:41 AM

By First Bihar

SARAN : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल,भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के खिलाफ छपरा कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उन्हें इस मामले में कोर्ट से तरफ से पिछले काई दफा कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। ये पूरा मामला 18 लाख के चेक बाउंस से जुड़ा है।


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रियांशु शर्मा ने भोजपुरी गायक व अभिनेता शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। खेसारी लाल के बंध पत्र को निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी करने का भी आदेश दिया  गया है।


बताया जा रहा है कि, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस मामले में पहले जमानत करवाई थी। लेकिन पिछली कई तारीखों से वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। खेसारी लाल यादव के ऊपर रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी ग्राम निवासी मृत्युंजय नाथ पांडे ने 16 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि जमीन बेचने के लिये खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख सात हजार रुपये में बात हुई थी।जिसके बाद  4 जून 2019 को रजिस्ट्री भी हो गई।


मृत्युंजय ने बताया कि रुपये के एवज में खेसारी ने 18 लाख रुपए का चेक दिया गया था जो उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाते में जमा कर दिया। लेकिन चेक 24 जून को वापस आ गया। पुन 27 जून को जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। इसके बाद केस दर्ज कराया। अब कहा जा रहा है कि खेसारी लाल यादव की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है, उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। इससे पहले साल 2022 में भी खेसारी लाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।