BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
02-Aug-2023 08:26 PM
By First Bihar
SARAN : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव को बड़ी राहत मिली है। भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव छपरा कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रियांशु शर्मा के न्यायालय में बुधवार को उपस्थित हुए। खेसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायिक दंडाधिकारी ने जमानत मंजूर करते हुए दस- दस हजार के दो बंध पत्र जमा करने का आदेश दिया है।
वहीं, जमानत मंजूर करने के बाद अभियोजन की ओर से सरकारी अधिवक्ता ने जमानत विरोध किया। वहीं खेसारी लाल के अधिवक्ता वीरेश चौबे ने जमानत देने का अनुरोध कोर्ट से किया। कोर्ट ने अगली तिथि को चार्ज के लिये गायक खेसारी को सशरीर उपस्थित रहते का आदेश दिया है। जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि खेसारीलाल यादव कोर्ट में मौजूद रहेंगे।
मालूम हो कि, कोर्ट ने पूर्व में बंध पत्र निरस्त करते हुए गैर जमानती अधिपत्र जारी किया था। असहनी ग्राम निवासी मृत्युंजय नाथ पांडे ने रसूलपुर थाने में 16 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कहा था कि अपनी खरीदगी जमीन को बेचने के लिए खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख सात हजार रुपये में बात हुई थी, जिसकी रजिस्ट्री चार जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। नगद के एवज में खेसारी लाल यादव द्वारा 18 लाख रुपए का चेक दिया गया था, वह बाउंस हो गया था।