ब्रेकिंग न्यूज़

RC Download Online: RC खो गई? रहिए टेंशन फ्री, इस स्टेप से चुटकियों में कर सकते हैं डाउनलोड; जानिए क्या है पोर्टल का नाम Minto Hostel : मिंटो हॉस्टल से अरेस्ट हुए 8 छात्र, कमरे में शराब पीकर कर रहे मौज -मस्ती; स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन से पहले आधी रात SP ने लिया एक्शन Patna land registry : पटना में जमीन रजिस्ट्री के लिए लागू होगा नया रेट, सर्किल रेट में भी जमकर बढ़ोतरी; बोरिंग रोड में इतने रुपए प्रति कट्ठा होगा रेट Patna student death case : सातवीं मंज़िल से मौत का रहस्य: पहले पुतला गिराया, अब संदिग्धों का नार्को टेस्ट; छात्रा केस में जांच ने पकड़ी रफ्तार Bihar Caste Survey : बिहार में लव -कुश या यादव नहीं बल्कि इस कास्ट के लोग हैं सबसे गरीब, रहने के घर तक की नहीं है व्यवस्था; जेडीयू MLC के डाटा से हलचल तेज Bihar land registration : बिहार में भूमि निबंधन प्रक्रिया में बड़ा सुधार, खरीदार-विक्रेता को मिलेगी पूरी अपडेट जानकारी Bihar Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंडक; जल्द ही कूलर -एसी की होगी जरूरत जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका

भोज खाने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, युवक को मारी गोली

भोज खाने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, युवक को मारी गोली

29-Oct-2023 10:34 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR:  सदर थाना अंतर्गत चंद्रालय में रास्ते पर भोज खाने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जख्मी युवक संग्रहालय निवासी सुबोध पांडे के पुत्र निवेश कुमार उर्फ शिशु कुमार बताया गया है। 


घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी घायल से ली। बताया जाता है कि चंद्रालय में रंजीत पांडे के दरवाजे पर भोज हो रहा था इसी दौरान स्थानीय मनोज तिवारी का पुत्र विशाल कुमार मोटरसाइकिल से इसी रास्ते से गुजर रहा था जिसे घायल ने रोका और बोला कि भोज का रहे लोग उठ जाएंगे तो रास्ते से जाना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी एवं झगड़ा हुआ। 


बाइक सवारी युवक अपने घर गया और पिस्तौल लेकर वापस लौटते ही करीब तीन गोली चलाई जिसमें एक गोली निवेश कुमार को पर में लगी है। घटना के संबंध में घायल के परिजन ने बताया कि सड़क पर भोज हो रहा था इसी दौरान स्थानीय विशाल कुमार बाइक से जा रहा था जिसे रोका गया तो वह झगड़ा करने लगा और घर से जाकर पिस्तौल लेकर आया और करीब तीन गोली फायर किया जिसमें एक गोली निवेश कुमार को पर में लगी है। परिजनों ने बताया कि विशाल कुमार काफी नशे में था।