ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / भोज खाने के दौरान दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में एक...

भोज खाने के दौरान दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या, बच्चे भी घायल

31-Jul-2024 07:55 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का मनोबल काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है और पुलिस प्रसाशन को खुलेआम चुनौती पेश की जा रही है। ऐसे में एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोज खाने के दौरान दो बच्चे के मामूली झगड़े के विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है।इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 के पास  भोज खाने के दौरान दो बच्चे के मामूली झगड़े के विवाद में दबंग पड़ोसी ने एक महिला की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। मृत महिला की पहचान बाघ वार्ड-29 निवासी उपेंद्र महतो की 55 वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में की गई है। 


इस घटना के संबंध में मृतका के पति उपेंद्र महतो ने बताया है कि भोज खाने के दौरान दो बच्चे के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गया था। तभी इसकी शिकायत केशव महतो से कहने के लिए गए तो इसी से नाराज होकर के केशव महतो के पूरे परिवार घर पर चढ़कर लाठी डांटे से मेरी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।इस पिटाई से मेरी पत्नी की मौत हो गई। जबकि बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 


वहीं,इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि उपेंद्र महतो और केशव महतो के बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था। तभी उपेंद्र महतो की पत्नी के केशव महतो से शिकायत करने के लिए गया तो इसी दौरान केशव महतो अपने परिवार के साथ मिलकर उपेंद्र महतो की पत्नी और उसके बच्चे के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां इलाज क्रम में महिला की मौत हो गई है।


उन्होंने बताया है कि दो बच्चे भी मामूली रूप से इस मारपीट में घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।