ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, स्कॉर्पियों और बाइक की हुई...

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, स्कॉर्पियों और बाइक की हुई सीधी टक्कर

19-Jan-2024 03:08 PM

By First Bihar

SAHIBGANJ: झारखंड में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा मामसा साहिबगंज से सामने आया है, जहां स्कॉर्पियों और बाइक की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई। घटना पतना-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर विजयपुर मोड़ के पासकी है।


मृतकों की पहचान रांगा थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सनोत किस्कू और सिमलजोड़ी निवासी 42 वर्षीय मामू किस्कू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर भैंसा लड़ाई देखने केंदुआ में हो रहे जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और स्कॉर्पियो को जब्त कर उसके ड्राइवर को तलाश कर रही है।