ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

भीषण सड़क हादसा.. 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर; सड़क पर बिखरी लाशें..

भीषण सड़क हादसा.. 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर; सड़क पर बिखरी लाशें..

21-Feb-2024 07:57 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा दखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है और इस सड़क हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, लखीसराय जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। यहाँ सवारियों से भरी एक ऑटो को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही छः लोग गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल दाखिल कराया हैं। पुलिस अब दुर्घटनाकारित वाहन की तलकश में जुट गई हैं। पूरा हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के पास घटित हुआ हैं। 


बताया जा रहा है कि,  ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी घायलों की भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


उधर, मरने वालों में से 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड के जांघेरा गांव के बताए जा रहे हैं। मृतकों का शव लखीसराय अस्पताल लाया गया  है जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मंगलवार की देर रात केटेरर्स का काम करके एक ऑटो से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक में ऑटो को सामने से धक्का मार दिया।