मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
18-Oct-2021 04:12 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है जहां वाहन पलटने से 4 बच्चों की मौत हो गयी है। वही इस हादसे में 5 बच्चा घायल हो गया। घायल सभी बच्चों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी बच्चे चुनाव प्रचार की गाड़ी में सवार थे तभी अचानक अनियंत्रित होकर चुनाव प्रचार गाड़ी पलट गयी और यह बड़ा हादसा हुआ। घटना नवादा के असमा कझिया मार्ग की है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना का पुष्टि अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी बच्चे चुनाव प्रचार की गाड़ी पर सवार थे। तभी अचानक चुनाव प्रचार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 5 बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रचार वाहन लेदहा पंचायत के एक प्रत्याशी का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि डीजे लगा प्रचार वाहन गांव के पास पहुंची तो काफी संख्या में बच्चे उस पर चढ़ गए। तभी गाड़ी पानी भरे गड्डे में पलट गयी। जिससे 4 बच्चों की मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर परिजन काफी आक्रोशित है। इस प्रखंड में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। 20 अक्टूबर को यहां वोट डाले जाएंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में लेदहा पंचायत के उपेंद्र यादव के पुत्र सौरभ कुमार, नवल पंडित के पुत्र सचिन कुमार, उदय रावत के पुत्र राजा कुमार और स्वागत पासवान के पुत्र संतोष कुमार शामिल है। प्रचार वाहन किस प्रत्याशी का था इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रचार गाड़ी पंचायत समिति प्रत्याशी निर्मला देवी का था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।


