Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Jun-2024 05:39 PM
By First Bihar
GAYA : गया जिले के आमस थानाक्षेत्र के सिहुली गांव के पास जीटी रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रही कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े एक ट्रक में घुस गयी। कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना से जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गयी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही घटनास्थल पर ही दो कार सवारों की मौत हो गयी, जबकि कार के ड्राइवर की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गयी।
बताया जाता है कि यूपी नंबर की यह कार प्रयागराज की है। कार पर ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे। सभी झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक में फंसी कार को बाहर निकाला गया। इस घटना में ड्राइवर सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।