ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

भीषण गर्मी और लू से त्रस्त लोगों का खत्म हुआ इंतजार: बिहार में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, कई जिलों में बारिश की संभावना

भीषण गर्मी और लू से त्रस्त लोगों का खत्म हुआ इंतजार: बिहार में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, कई जिलों में बारिश की संभावना

11-Jun-2023 09:20 PM

By First Bihar

PATNA: भीषण गर्मी और लू से त्रस्त बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर आ गयी है. पूर्वोत्तर भारत से होते हुए मॉनसून बिहार में दस्तक देने जा रहा है. मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी कर दी है. अगले 48 घंटों के भीतर सिक्किम और पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते बिहार में मानसून प्रवेश करने जा रहा है.


मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटों के भीतर बिहार में दस्तक होगी. मानसून अपने तय समय के मुताबिक बिहार में 13 जून को प्रवेश करेगा. हालांकि मानसून ने केरल तट पर से देर से दस्तक दी है लेकिन इसके बाद मानसून करंट तेजी से फैल रहा है. बिहार के कई जिलों में पुरवा हवा चलने लगी है, जिससे मानसून के आगमन की आहट मिल रही है. पुरवा के कारण अगले कुछ दिन तक पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना कर पड़ सकता है. 


15 जून को पटना में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक पटना और गया में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है. वहीं, छपरा में 18 जून तक दस्तक दे सकता है. फिलहाल जो हालात नजर आ रहे हैं उसके मुताबिक 20 जून मानसून पूरे बिहार में फैल जायेगा. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने जानकारी दी है कि बिहार में मानसून के प्रसार के लिये अच्छी परिस्थितियां दिख रही है. 13 जून तक बिहार में मानसून पहुंच सकता है. काफी ज्यादा तापमान के बीच नमी का प्रसार हो रहा है इसके कारण बिहार के पूर्वी भाग में थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां अगले दो दिनों में तेज होंगी. 


हालांकि बिहार के उत्तरी भाग में बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं. पटना के आसपास के इलाके में भी रविवार की देर शाम हल्की बारिश हुई.  मौसम   विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के दक्षिणी भाग खासकर भोजपुर, बक्सर और औरंगाबाद जिले में सोमवार को लू का प्रभाव दिखेगा. 


सोमवार को बारिश की संभावना

मौसम विभाग  के मुताबिक सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, किशनगंज जिले में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. पटना और इसके आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए रह सकते हैं. पूर्णिया और किशनगंज जिले में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. ऐसे में मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 


फिलहाल भीषण गर्मी का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हालांकि पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट हुई फिर भी राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को पटना समेत नालंदा, भागलपुर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, शेखपुरा, खगड़िया, बांका में लू चलती रही. पूर्वी चंपारण में लू का भीषण असर देखा गया.