ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

भीषण गर्मी और लू को लेकर बिहार में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

भीषण गर्मी और लू को लेकर बिहार में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

15-May-2024 09:25 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं। पछुआ हवा बहने से 18 जिलों में आज अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया। जिसके कारण पटना में भी लोग उमस भरी गर्मी से दिन भर हलकान रहे। अगले दो दिनों तक यही हाल रहेगा। 


कल गुरुवार को 19 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट वही 12 जिलों में गर्म दिवस का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गयी है। सबसे गर्म जिला वैशाली रहा जहां 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो वही पटना का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


इसके अलावे तमाम जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा रहा। पछुआ हवा चलने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। ऐसी संभावना जताई गयी है कि 19 मई से लेकर 21 मई तक कुछ  स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।