ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / भीख मांग रहे फर्जी साधुओं की खुली पोल, नियाद-सोहराब और शहजाद के रूप...

भीख मांग रहे फर्जी साधुओं की खुली पोल, नियाद-सोहराब और शहजाद के रूप में हुई पहचान

02-Nov-2024 05:46 PM

By First Bihar

DESK: फर्जी साधु बनकर भीख मांग रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये तीनों फर्जी साधु मुसलमान हैं। तीनों की पहचान शहजाद, नियाद और सोहराब के रूप में की गयी है। फिलहाल पुलिस इन तीनों की कुंडली खंगालने में लगी है। 


मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की है जहां कासिमाबाद बाजार में 1 नवम्बर को साधु के वेश में भिक्षा मांगते 3 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर तीनों को  पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तब तीनों ने अपना नाम सोहराब, शहजाद और नियाद बताया। मुसलमान होकर ये तीनों साधू के वेश में घूम घूमकर लोगों से भीख मांगा करते थे। 


कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकहां बाजार में ये तीनों साधु बनकर भीख मांग रहे थे। गैर धर्म से संबंधित होने का शंका पर ग्रामीणों ने जब उनकी रेकी करना शुरू किया तो तीनों का भेद खुल गया। साधु के वेष में भिक्षा मांग रहे तीनों साधु मुस्लिम समुदाय के निकले। जिसके बाद सुकहां निवासी एक बीजेपी नेता ने तीनों साधुओं के खिलाफ कासिमाबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से तीनों से पूछताछ की तब तीनों ने अपना नाम पुलिस को बताया। 


तीनों का नाम सोहराब खान, शहजाद खान और नियाद है। ये तीनों मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसांवा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि पिछले कई कई पीढ़ियों से वे लोग साधु का वेश बनाकर घर-घर जाकर भिक्षा मांगते आ रहे हैं। तीनों का कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार की साजिश नहीं की है। फिलहाल पुलिस तीनों की कुंडली खंगालने में लगी है।