ब्रेकिंग न्यूज़

Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र

भीड़ ने भाग रहे बदमाशों को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर की थी हत्या

भीड़ ने भाग रहे बदमाशों को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर की थी हत्या

15-Nov-2023 10:57 AM

By First Bihar

SASARAM : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आया है, जहां भीड़ ने भाग रहे बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार,  सासाराम जिले में मुखिया प्रत्याशी की हत्या कर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने पकड़ लिया और मौत के घात उतार दिया। बुधवार की सुबह तड़के शिवोबहार पंचायत के मुखिया उम्मीदवार रहे बिजेंद्र सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। और फिर फरार हो गए थे। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब बिजेंद्र सिंह अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे थे। तभी बाइक सावर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही बिजेंद्र सिंह की मौत हो गई।  


वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी गोशलडीह गांव के रास्ते भाग रहेथे। तभी शोर - गुल सुनकर आसपास के भीड़ ने दो अपराधियों को पकड़ लिया। उसके बाद भीड़ ने दोनों को पूरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार डाला। दोनों अपराधियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। अब तक अपराधी की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या की घटना से गांव में तनाव का माहौल है। और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।