अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Jun-2022 05:35 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एटीएम गिरोह का मानना सामने आया है. घटना मधेपुर सुस्त चौक का है, जहां एक व्यक्ति एटीएम से पैसा निकाल कर बाहर जा रहा था. तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और पैसा छीन कर भाग गए. पीड़ित युवक ने आरोपियों का पीछा किया और पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर आरोपियों की पिटाई की.
मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति एटीएम में आए व्यक्ति के हाथ से पैसा छीन कर भागने लगा. पीड़ित व्यक्ति ने आरोपियों का पीछा किया. आरोपी बाइक से होने की वजह से आगे निकल गए. इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को रोकने के लिए शेखपुर गुमटी को फोन किया. साथ ही स्थानीय लोगों ने गोलबंद होकर अपराधियों को घर लिया. इसके बाद लोगों ने खुद न्याय करने का फैसला किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को यह आशंका थी कि पकड़े गए अपराधी मोबाइल चोर या फिर मोटरसाइकिल चोर हो सकते हैं. लेकिन उन्हें बाद में जानकारी मिली कि वो एटीएम फ्रॉड गिरोह में शामिल है. पिटाई के बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछ ताछ कर रही है.
एटीएम फ्रॉड गिरोह की बात सामने आने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि पुलिस इस गिरोह का पता लगाने के लिए चारों तरफ छापेमारी कर रही है. एटीएम फ्रॉड गिरोह का मामला सामने आने के बाद सदर थाना चौकन्ना हो गई है और गंभीरता से इसकी जांच में जुट गई है.