ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

आरजेडी का आरोप: सरकार वोट के लिए विधायकों से बंटवा रही अनाज, विपक्ष को भी दे मौका

आरजेडी का आरोप: सरकार वोट के लिए विधायकों से बंटवा रही अनाज, विपक्ष को भी दे मौका

22-Apr-2020 01:56 PM

PATNA:  आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि सरकार वोट के लिए अपने विधायकों से राशन बंटवा रही है. हमलोगों ने भी अपना फंड और वेतन दिया है. हमलोगों को भी मौका मिलना चाहिए. हमलोगों का योजना और वेतन का पैसा है. 

भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार एसएफसी, एसएफसीआई से अनाज मंगाकर अपने विधायकों से अनाज बंटवा रही है. पार्टी के विधायकों से बंटवा रहे यह गलत है. संजय सरावगी अपना माल बांटते तो गलत नहीं था. लेकिन सरकारी अनाज को वह खुद बांट रहे है. अगर सरकार को बंटवाना ही है तो सभी विधायकों से बंटवाए. 


सरकार की मिली भगत

भाई वीरेंद्र ने कहा कि लॉकडाउन में सरकार को वोट की चिंता सता रही है. तभी तो अपने विधायकों से अनाज बंटवा रही  है. सरकार एकतरफा काम नहीं कर सकती है. अनाज के बोरो पर मुहर लगा है. भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि अधिकारी गरीबों का राशन उपर ही उपर खा जा रहे हैं. मिली भगत से यह सब  हो रहा है. सीएम को इस पर एक्शन लेना चाहिए. सिर्फ भाषण देने से काम नहीं चलेगा. इनसे सरकार चलने वाली नहीं है. जो अनाज बांटा जा रहा है सड़ा हुआ है. ऐसा उपाय करीये जो अनाज गरीब के पेट में जाए तो उससे रोग ना हो.